बलरामपुर: भगवतीगंज नहर बालागंज रोड पर धर्मपुर पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल और स्कूटी की टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
25 मई रात लगभग 8:30 बजे भगवती गंज नहर बालागंज रोड पर धर्मपुर पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में दोनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें सड़क से उठाया गया एवं एंबुलेंस को कॉल कर इलाज है जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी, स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी है।