टाटगढ़: कलात खेड़ा में अज्ञात कारणों से आग, खेतों की बाड़ जलकर हुई राख
Tatgarh, Ajmer | Apr 11, 2026 टॉडगढ़। देवाता ग्राम पंचायत के कलात खेड़ा गांव में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुटे और अपने स्तर पर आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीण घीसा सिंह ने बताया कि आग तेजी से फैलने लगी, जिससे खेतों के चारों ओर लगाई गई बाड़ इसकी चपेट में आ गई। इस आग से घिसा सिंह एवं भंवर सिंह के खेतों की बाड़ जल