मुरैना नगर: मुरैना में आसमान से बरसी ओलावृष्टि, सड़कें ढकीं, आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गर्मी से मिली राहत
मुरैना में आज गुरुवार शाम अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश व ओलावृष्टि हुई। करीब आधे घंटे की बारिश में सड़कों पर ओलों की सफेद परत जम गई। कई इलाकों में जलभराव से यातायात प्रभावित हुआ और लोग रुकने को मजबूर हुए। तेज हवाओं से पेड़ों की टहनियां भी गिरीं। हालांकि इस बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली, लेकिन कुछ समय के लिए जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।