बिहार: बिहार शरीफ सर्किट हाउस में मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने जीविका से जुड़ी महिलाओं के साथ की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
Bihar, Nalanda | Jun 1, 2025 बिहार शरीफ के सर्किट हाउस में रविवार की सुबह 11 बजे मंत्री डॉ सुनील कुमार ने जीविका दीदियों के साथ बैठक कर कई मुद्दे पर चर्चा किये। इस मौके पर मंत्री डॉ सुनील कुमार ने कहा हमारी सरकार ने महिलाओ को जीविका से जोड़कर सशक्त किया है। महिलाएं जीविका से जुड़कर कई प्रकार के रोजगार के माध्य्म से अपने परिवार का भरण पोषण कसर रही है।