पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन से पटना रेल पुलिस ने खोई बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द
20 जुलाई 2024 को पटना जंक्शन के नियंत्रण कक्ष को सूचना प्राप्त हुआ कि एक नाबालिक बच्ची कोसी एक्सप्रेस में सवार होकर अपने घर से भटक कर जा रही है. सूचना पा कर रेल पुलिस पटना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को कोसी एक्सप्रेस के वर्थ नंबर 17 से महिला पुलिस कर्मियों के सहयोग से बरामद कर रेल थाना मोकामा लाया गया.