बड़वाह सिविल अस्पताल में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दौलत सिंह चौहान एवं डीएचओ डॉ इंद्रजीत सांवले सीबीएमओ डॉ राजेंद्र मिमरोट की अध्यक्षता में गुरुवार को शाम चार बजे एचबीएनसी कार्यक्रम के संबंध में समस्त सेक्टर सुपरवाइजर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं समस्त एएनएम की बैठक सम्पन्न हुई।