गोगरी: देवठा के पास एनएच 31 पर भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में एक की मौत, एनएच जाम
खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवठा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग NH-31 पर रविवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो ट्रकों की आमने-सामने नहीं, बल्कि पीछे से हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद NH-31 पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मिली जानकारी के अनु