बेल्थरा रोड: करीमपुर गांव में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से किशोर की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम बलिया: नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत करीमपुर गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में अजय चौहान 15 वर्ष नामक किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार की शाम 4 बजे पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को किशोर शव सौंप दिया।