आरा: उदवंतनगर में टायर फटने से सवारी से भरी ऑटो पलटा,हादसे में मां बेटी समेत 7 लोग जख्मी
Arrah, Bhojpur | Jul 3, 2024 जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर पीएचसी के समीप मंगलवार की रात टायर फटने से सवारी से भरी ऑटो पलट गई। हादसे में ऑटो पर सवार मां-बेटी समेत सात लोग जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ज़ख्मियों में चौरी थाना क्षेत्र के बेरथ गांव निवासी मनन साह की पत्नी गुड़िया देवी है