आरा: भोजपुर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से सोमवार को 43 आरोपितों को गिरफ्तार किया, बन चेकिंग में ₹85500 जुर्माना वसूला
Arrah, Bhojpur | Jul 3, 2024 भोजपुर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से 43 आरोपितों को गिरफ्तार किया। एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि लूटकांड के एक आरोपित समेत साधारण अपहरण के कांड में संलिप्त दो आरोपित, पॉक्सो कांड के एक, 16 वारंटी और शराब मामले के 19 आरोपित शामिल हैं। पुलिस ने 290 लीटर देसी महुआ शराब जब्त करने के साथ 12 सौ लीटर महुआ पास विनष्ट किया गया।