डीग: गांव घरवारी में हाई टेंशन लाइन की स्पार्किंग से लगी भीषण आग, डेढ़ बीघा गेहूं की फसल राख, 8-9 बीघा खेत में भूसा भी जला
Deeg, Bharatpur | Apr 20, 2026 जिले के गांव घरवारी के जंगल क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा सामने आया, जब खेतों के बीच से गुजर रही हाई टेंशन बिजली लाइन में अचानक स्पार्किंग होने से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया।