खनियांधाना कृषि उपज मंडी में यूरिया खाद वितरण की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सबसे बड़ी विडंबना सिर्फ दो-दो बोरी यूरिया खाद के लिए अन्नदाता पिछली रात 1 बजे से ही कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप झेलते हुए लंबी कतारों में खड़े हैं। किसानों को उम्मीद थी कि जल्दी आने से उन्हें टोकन जल्दी मिल जाएगा,लेकिन आज बुधवार को सुबह लगभग 8:30 बजे तक भी टोकन नहीं मिले