अशोक नगर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को रूसल्ला गांव आएंगे, ज़िले भर के लोग होंगे शामिल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार को अशोकनगर जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री पूर्व सांसद डॉक्टर के पी यादव के पिता की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर कई दिनों से तैयारी की जा रही हैं। जिले भर के लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम का भव्य स्वागत किया जाएगा।