रायपुर: रायपुर पुलिस ने कस्बे के समीप काली सिंध नदी की पुलिया पर की कार्रवाई, 1 तस्कर से 72 ग्राम स्मैक बरामद कर किया गिरफ्तार
रायपुर पुलिस ने कस्बे के समीप कालीसिंध नदी की पुलिया पर कार्रवाई कर 1 बाइक सवार तकर के कब्जे से 72 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया। एसपी अमित कुमार ने रविवार को दोपहर डेढ़ (1:30) बजे जारी प्रेस नोट में बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भगचन्द मीणा के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक पूजा नागर के सुपरविजन में रायपुर पुलिस ने सोमवार शाम को कार्रवाई की।