सत्तर कटैया: बेला बगरौली गांव में मंदिर निर्माण कार्य में हुये विवाद को सुलझाने के लिए एसडीओ एवं एसडीपीओ के साथ हुई बैठक
बेला बगरौली में मंदिर निर्माण विवाद के बाद बिहरा थाना में बैठक आयोजित। एसडीओ प्रदीप कुमार झा, सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों सहित रैयतदार के साथ की बैठक। सीओ एवं बिहरा थानाध्यक्ष से भी ली गई वस्तुस्थिति की जानकारी। ग्रामीणों ने विवाद सुलझाने के लिए पांच दिन का लिया समय। विवाद रहने तक कार्य पर पूर्ण रोक का दिया गया निर्देश।