बटियागढ़: बरोदा में घर के बाहर खड़े व्यक्ति को बाइक चालक ने मारी टक्कर, इलाज के लिए अस्पताल भेजा
बटियागढ़ ब्लॉक के बरौदा गांव में घर के बाहर खड़े एक व्यक्ति को बाइक चालक ने टक्कर मार दी टक्कर के बाद बाइक चालक मौके पर बाइक छोड़कर भाग निकला,घटना में घायल व्यक्ति को आज बुधवार शाम करीब 4 बजे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा लाया गया जंहा उपचार किया गया है।