परसिया: शिवपुरी में फांसी पर लटका मिला अधेड का शव
सूने घर में लगाई फांसी, कुर्सी से फिसला शव
शिवपुरी में 46 वर्षीय राजाराम चंद्रवंशी का शव रविवार को छह बजे पैट्रोल पंप के समीप घर में फांसी पर लटका पाया गया। शव फंदे से बंधा था। लेकिन कुर्सी पर था। पैर जमीन से टिके हुए थे। पुलिस मौके पर पहंुची और जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम सोमवार सुबह होगा।राजाराम चंद्रवंशी सीआईएसएफ की मेस में काम करते थे। उनके दो पुत्र है। एक वाहन चलाता है।