शिक्षा के मंदिर में जब नन्हे हाथों में कलम की जगह पेंट वाला ब्रश थमा दिया जाए, तो सवाल उठना लाजमी है। मामला पन्ना जिले के पवई विकासखंड का है, जहाँ कुंवरपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का एक वीडियो आज दिन शनिवार दिनांक 27 दिसम्बर को शाम 7 बजे सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।