धारी: पदमपुरी से सरना गुनिया लेख मोटर मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य का विधायक कैड़ा ने किया निरीक्षण
Dhari, Nainital | Oct 15, 2025 विधायक राम सिंह कैड़ा ने बुधवार को धारी ब्लॉक के पदमपुरी से सरना गुनिया लेख मोटर मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। विधायक कैड़ा ने कहा, मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त था। जिससे लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। शासन से 1 करोड़ 50 लाख की स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य शुरू किया गया है।