हरदोई: गुखरापुरवा गांव में गेंहू के बटवारे को लेकर हुआ विवाद,नंदा और कल्लू ने मोहन को लाठी डंडों से पीटा,जिला अस्पताल में भर्ती
Hardoi, Hardoi | Jun 9, 2024 बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के गुखरापुरवा गांव निवासी मोहन पुत्र जगन्नाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि गेहूं के बंटवारे को लेकर उसके ही पारिवारिक चाचा नंदा और कल्लू ने उसको लाठी डंडों से जमकर पीट दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया परिजनों द्वारा घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है।पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी।