देवघर जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में शुक्रवार के दोपहर 2:00 बजे मनाया। जिला अध्यक्ष मुकुंद दास की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस कार्यालय में उनकी तस्वीर पर तथा टावर चौक स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा नमन किया।