लक्ष्मीपुर: सोनदीपी के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, परिवार में छाया मातम
मोहनपुर थाना क्षेत्र के सोनदीपी गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में पार्वती देवी की मौत हो गई। वह अपने पति सुनील ठाकुर के साथ शादी समारोह से घर लौट रही थीं। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतिका के पति सुनील ठाकुर ने रविवार को 3 बजे बताया कि शादी समारोह से लौटने के दौरान अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया।