शाहजहांपुर: समाजवादी पार्टी ने 200 लोगों पर दर्ज मुकदमे निरस्त करने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी ने बुधवार को सदर बाजार थाने के बाहर उपद्रव करने बाले अज्ञात 200 लोगों पर दर्ज मुकदमों को फर्जी बताते हुए निरस्त करने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता खिरनीबाग जीआईसी मैदान से कूच कर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी से मिले और ज्ञापन सौंपा।