पुरवा: पिपरी में पुलिस ने चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया
Purwa, Unnao | Oct 1, 2025 असोहा थाना क्षेत्र के पिपरी में क्षेत्राधिकारी पुरवा तेज बहादुर सिंह एवं थाना प्रभारी निखिलेश कुमार मय थाना असोहा पुलिस टीम ने चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं को मिशन शक्ति फेज-5 और शक्ति दीदी अभियान के तहत उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई।महिलाओं और छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ की जानकारी दी।