पन्ना: पन्ना में आस्था मेले में रफ्तार का कहर, ई-रिक्शा चालक ने बुजुर्ग महिला को रौंदा
Panna, Panna | Jan 14, 2026 मध्य प्रदेश के पन्ना से आज बुधवार 14 जनवरी को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ 'इंसानियत' शर्मसार हुई है। यहाँ बृहस्पति कुंड मेला देखने जा रही 58 वर्षीय वृद्ध महिला कुसमा वर्मन को शाम करीब 5 बजे एक अनियंत्रित ई-रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महिला के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।