सुसनेर: कल्याणपूरा के चौकीदार ने पेड़ काटकर कंठालिया की गोचर भूमि पर किया कब्जा, ग्रामीणों ने डग रोड पर तहसीलदार को सौपा ज्ञापन
सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे ग्राम कंठालिया के ग्रामीणों ने विधायक प्रतिनिधि राणा चितरंजन सिंह के नेतृत्व में डग रोड स्थित तहसीलदार रामेश्वर दांगी के कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। उनका आरोप है कि कल्याणपुरा के चौकीदार ने कंठालिया की शा. गोचर भूमि पर अवैध कब्जा कर वहाँ लगे हरे-भरे पेड़ों को काट दिया है। तहसीलदार ने ग्रामीणों को जांच उपरांत कार्रवाई का आश्वासन दिया