पलिया: मझगई वन रेंज के अंतर्गत तेंदुए के हमले में महिला की मौत, क्षेत्र में दहशत का माहौल
लखीमपुर खीरी जिले की मझगई वन रेंज में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को चारा लेने जंगल किनारे गई एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान मझगई क्षेत्र के खाली पुरवा गांव निवासी महिला के रूप में हुई है। वही ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।