दलौदा: आक्या हाईवे पर अज्ञात ट्राला की टक्कर से रमेश प्रजापत की मौत,सुमित्रा बाई घायल दलोदा पुलिस ने मामला दर्ज किया
मंदसौर जिले के दलोदा थाना क्षेत्र के ग्राम आक्या हाईवे पर अज्ञात ट्राला ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। हादसा 14 जून सुबह करीब 9 बजे हुआ, दुर्घटना में रमेश प्रजापत और सुमित्रा बाई घायल हुए,उपचार के दौरान रमेश की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है,