कैराना: इस्सोपुर टील गांव में दो स्थानों पर गेहूं की फसल में लगी भीषण आग, दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची
Kairana, Shamli | Apr 15, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुर टील में दो स्थानों पर किसानों की गेहूं की फसल में बुधवार को आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिसके चलते किसानों में अफरा—तफरी मच गई और किसान आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे, लेकिन काबू नहीं पाया गया। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।