निम्बाहेड़ा: पूर्व मंत्री आंजना की ओर से कांग्रेसजनों ने श्री बजरंग व्यायामशाला शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से भव्य अगवानी की
निंबाहेड़ा में श्री बजरंग व्यायामशाला, विश्रामघाट की शोभायात्रा एवं अखाड़ा प्रदर्शन का पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से कांग्रेसजनों ने नया बाजार में पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल और बाबूलाल आंजना ने रथ में विराजित बजरंगबली की प्रतिमा का माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने स्वागत किया।