बेगूसराय: जिले के 08 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित मद्द निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त सम्पन्न
जिले के 08 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित मद्द निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. यह बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने रविवार की शाम 05:00 बजे कही. परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न हुई. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक सम्पन्न हुई.