खिजरसराय: भूमि विवाद में गोली लगने से जख्मी महिला के बयान पर 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
सरबहदा थाना क्षेत्र के लालगंज गांव में भूमि विवाद के दौरान एक महिला के पैर में गोली लग गई थी। जिसके बाद महिला को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया में भर्ती कराया गया था। जख्मी महिला दौलती देवी के फर्द ब्यान पर सरबहदा थाना में 6 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसकी जानकारी सरबहदा थाना अध्यक्ष निशा कुमारी ने दी है।