विदिशा नगर: नीमताल पर डोसा के ठेले पलटने के मामले में संचालक मुकेश और व्यापारी अन्ना ने एक-दूसरे पर लगाया आरोप
नीमताल पर मुकेश परिहार द्वारा कुछ समय से इडली डोसा का ठेला लगाया जा रहा है। इसी स्थान पर अशोक उर्फ अन्ना का 27 सालों से ठेला लगा रहे थे। पिछले कुछ महीनो से यहां उनका ठेला नहीं लग पाया। दोबारा ठेला लगाने को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। बुधवार शाम को ठेला पलटने का मामला सामने आया। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में इसकी शिकायत की।