विदिशा में बिजली की मनमानी से परेशान आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण एकजुट होकर बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने अधिकारियों से बिजली नहीं मिलने की शिकायत की। इसमें ग्राम हरु खेड़ी, लश्करपुर, पीपलखेड़ा और आसपास के आधा दर्जन गांव के किसान शामिल थे।