विदिशा नगर: नटेरन तहसील के ग्राम मरखेड़ा के किसान ने एसपी कार्यालय में कटी हुई फसल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई
आज नटेरन तहसील के ग्राम मरखेड़ा में रहने वाले किसान नथन सिंह ने अन्य परिवार के सदस्यों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत की जिसमें उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों द्वारा उनकी कटी हुई फसल चोरी होने की शिकायत की है.. उन्होंने बताया कि एक दिन पहले ही उन्होंने अपनी फसल काटी थी.. रात मे गांव के कुछ लोग फसल चुरा ले गए.. थाने मे आवेदन दिया था..।