जलालाबाद: पूर्ति कार्यालय जलालाबाद में कार्ड में नाम चढ़वाने के नाम पर रिश्वत मांगने का लगा आरोप, एसडीएम से की गई शिकायत
शाहजहांपुर के तहसील जलालाबाद में जब से पूर्ति अधिकारी रामनरेश आए हैं तब से कार्यालय दलालों व भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। इस संबंध में राम रहीस ने उपजिलाधिकारी जलालाबाद को शिकायत कर बताया उनके भाई का नाम राशन कार्ड से बिना कारण काट दिए गया है। नाम चढ़ाने के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही है।