चांदपुर: चांदपुर में चल रही नुमाइश मेले में झूले से गिरकर एक युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बुधवार की रात करीब 9:00 चांदपुर में चल रही नुमाइश मेले में झूले में बैठा एक युवक नीचे गिर गया।इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाएगा जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया।मृतक की पहचान फैज के रूप मे हुई। युवक की मौत का पता चलने पर परिवार मे कोहराम मच गया।