गुरुग्राम: मानेसर में हाईवे की सर्विस लेन पर लगने वाली संडे मार्केट को हटवाकर सर्विस लेन को किया गया अतिक्रमण मुक्त।
मानेसर बस स्टैंड के नजदीक हाईवे की सर्विस लेन पर लगने वाली 'संडे मार्केट' को हटवाकर अतिक्रमण मुक्त कर दिया। इस 'संडे मार्केट' के कारण हाईवे पर जाम की स्थिति बन जाती थी। इस मार्केट के लगने के कारण स्थानीय लोगों, आने-जाने वाले लोगों तथा हाईवे पर चलने वाले वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था और एम्बुलेंस को भी रास्ता नही मिल पाता था।