दातागंज: अलापुर थाना क्षेत्र के खरखौली बुजुर्ग गांव में एक विवाहिता की मौत, महिला माइके आई हुई थी
शुक्रवार को अलापुर थाना क्षेत्र के खरखोली बुजुर्ग गांव में एक गर्भवती महिला की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। महिला अपने मायके आई हुई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खरखोली बुजुर्ग निवासी बलबीर सिंह की पुत्री मोहिनी की शादी लगभग एक वर्ष पहले करियामई गांव के एक युवक से हुई थी। मोहिनी गर्भवती थी। करंट लगने से उसकी मौत हो गई।