मुरैना नगर: मुरैना में ई-रिक्शा के रूट दोबारा होंगे तय, प्रशासन की पहल से ट्रैफिक होगा अनुशासित, सात दिन में तय होंगे नए रूट
मुरैना में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और अनाधिकृत ई-रिक्शा संचालन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने कार्ययोजना बनाई है।कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर एसडीएम भूपेंद्र कुशवाह की अध्यक्षता में बैठक हुई।निर्णय हुआ कि सभी ई-रिक्शा रूट दोबारा तय किए जाएंगे,सात दिन में नए रूट तय कर कलर कोडिंग और स्टैंड की व्यवस्था लागू की जाएगी ताकि ट्रैफिक अनुशासित रहे।