उचकागांव थाना क्षेत्र के सलेमपट्टी गांव के समीप हथुआ–थावे रेलखंड पर गुरुवार की सुबह 11:30 बजे एक अज्ञात महिला का छत-विछत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीण महिलाओं ने बकरी चराते समय शव के कई टुकड़े रेलवे ट्रैक के पास पड़े देखे, जिसके बाद थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार को सूचना दी गई।