Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cricket
Crimenews

दमोह: दमोह में उपयंत्री राजन सिंह ₹20000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, सागर लोकायुक्त ने की कार्रवाई

Damoh, Damoh | Sep 16, 2025
दमोह जनपद में पदस्थ उपयंत्री राजन सिंह के लिए आज मंगलवार दोपहर 1 से 2 बजे के बीच सागर लोकायुक्त पुलिस की टीम द्वारा ₹20000 की रिश्वत लेते उनके सुरेखा कॉलोनी स्थित निवास पर रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। जिनके द्वारा बरबांसा सरपंच लीला गौंड से गांव में बलराम तालाब योजना अंतर्गत रिश्वत की मांग की गई थी।

MORE NEWS

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में शुरू हुआ “चीता चौपाल” कार्यक्रम
==
ग्रामीणों को चीता संरक्षण, वन्य जीवों के महत्व एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति किया जा रहा जागरूक
==

            वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आगामी चरण के अंतर्गत चीता स्थापना कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए चीता स्थानांतरण की तैयारिया की जा रही है, इसी क्रम में स्थानीय ग्रामीणों के मध्य मुख्यतः चीता प्रजाति के, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व तथा इसके अन्य वन्य प्राणियों के संरक्षण महत्व को प्रचारित कराने, चीता प्रजाति के बारे में प्रचलित सामान्य भ्रांतियों और नकारात्मक बातों को स्पष्ट करने तथा वन प्राणी संरक्षण में स्थानीय समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के समीप के ग्रामों में चीता चौपाल कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। 

            चीता चौपाल के दौरान आम ग्रामीणों को लघु वृत्त चित्र दिखाकर एवं पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से उक्त विषयों में जागरूक किया जाता है। कार्यक्रम के अंत में क्विज आयोजित किया जाता है और सही उत्तर देने वाले ग्रामीण और बच्चों को पुरस्कार दिया जाता है। उक्त कार्यक्रम में प्रस्तुतीकरण देना एवं कार्यक्रम को संचालित करने का कार्य वीरांगना दुर्गावती में पदस्थ 30 से अधिक वनरक्षकों और दैनिक श्रमिकों के द्वारा किया जा रहा है

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में शुरू हुआ “चीता चौपाल” कार्यक्रम == ग्रामीणों को चीता संरक्षण, वन्य जीवों के महत्व एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति किया जा रहा जागरूक == वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आगामी चरण के अंतर्गत चीता स्थापना कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए चीता स्थानांतरण की तैयारिया की जा रही है, इसी क्रम में स्थानीय ग्रामीणों के मध्य मुख्यतः चीता प्रजाति के, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व तथा इसके अन्य वन्य प्राणियों के संरक्षण महत्व को प्रचारित कराने, चीता प्रजाति के बारे में प्रचलित सामान्य भ्रांतियों और नकारात्मक बातों को स्पष्ट करने तथा वन प्राणी संरक्षण में स्थानीय समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के समीप के ग्रामों में चीता चौपाल कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। चीता चौपाल के दौरान आम ग्रामीणों को लघु वृत्त चित्र दिखाकर एवं पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से उक्त विषयों में जागरूक किया जाता है। कार्यक्रम के अंत में क्विज आयोजित किया जाता है और सही उत्तर देने वाले ग्रामीण और बच्चों को पुरस्कार दिया जाता है। उक्त कार्यक्रम में प्रस्तुतीकरण देना एवं कार्यक्रम को संचालित करने का कार्य वीरांगना दुर्गावती में पदस्थ 30 से अधिक वनरक्षकों और दैनिक श्रमिकों के द्वारा किया जा रहा है

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

सभी निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण स्थलों, क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों एवं जलभराव वाले मार्गों पर आवश्यक सुरक्षा संकेतक लगाए जाएं-कलेक्टर प्रताप नारायण यादव
=
क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों एवं जलभराव वाले मार्गों पर चेतावनी बोर्ड, स्टाफ की तैनाती और आवश्यकतानुसार मार्ग बंद करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 
=
साथ ही नगरपालिका क्षेत्र में चल रहे कार्यों में भी सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने के निर्देश दिए गए हैं।
#Damoh

सभी निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण स्थलों, क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों एवं जलभराव वाले मार्गों पर आवश्यक सुरक्षा संकेतक लगाए जाएं-कलेक्टर प्रताप नारायण यादव = क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों एवं जलभराव वाले मार्गों पर चेतावनी बोर्ड, स्टाफ की तैनाती और आवश्यकतानुसार मार्ग बंद करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। = साथ ही नगरपालिका क्षेत्र में चल रहे कार्यों में भी सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। #Damoh

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

अगले दो से तीन वर्षों में क्षेत्र का कोई भी गांव ऐसा नहीं बचेगा, जहां खेतों तक पानी न पहुंचे या सिंचाई की सुविधा उपलब्ध न हो- राज्यमंत्री श्री पटेल
==
पथरिया विधानसभा सिचाई के क्षेत्र में आदर्श विधानसभा बनेगी
==
ग्राम केरबना में सामुदायिक भवन भूमिपूजन संपन्न,
==
#एक_पेड़_मॉ_के_नाम पौधे हुए रोपित
==

            आज का दिन पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान के लिए विशेष रूप से पावन रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए प्रेरणादायक नारे “एक पेड़ मां के नाम” के तहत क्षेत्र में लोगों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मां के प्रति सम्मान और प्रेम को व्यक्त करना है। इस आशय की बात प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने ग्राम केरबना में सामुदायिक भवन के भूमि पूजन उपरांत आयोजित गरिमामय समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। 

            उन्होने कहा इस ग्राम में अब तक 350 आवास बन चुके हैं शेष बचे 824 लोगों के नाम आवास सूची में जोड़ गए हैं, सभी को अगले 3 वर्ष के भीतर आवास मिल जाएंगे उन्होंने कहा हमारी सरकार ने संकल्प लिया है कि हर पात्र व्यक्ति को आवास दिया जाएगा। उन्होंने कहा मोदी जी के नेतृत्व में इस योजना से पूरे देश में लाखों आवास बनाकर तैयार हो गए हैं और लगातार इन पर काम जारी है, उन्होने लोगों से कहा चिंता ना करें जिन व्यक्तियों का नाम पात्रता सूची में है सभी को आवास निश्चित रूप से मिलेगा।

            राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा कि पथरिया विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पहले से चार डैम बनकर तैयार हो चुके हैं, जिनसे किसानों को सिंचाई का लाभ मिल रहा है, उन्होने कहा कुछ दिन पूर्व ही 122 करोड़ रुपये की लागत से एक नए बैराज निर्माण का भूमि पूजन किया गया था। इसके अतिरिक्त साजिली, जूड़ी, पंचमनगर और सीतानगर में डैम निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।

            उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के लगभग 42 से 43 गांवों की करीब 20 हजार हेक्टेयर असिंचित भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पांचवें डेम ‘दुनय धाम’ को स्वीकृति मिल चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इसकी घोषणा पूर्व में ही की जा चुकी है तथा परियोजना का विस्तृत एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेज दिया गया है।

             राज्यमंत्री ने कहा आगामी ठंड के बाद इस परियोजना का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जायेगा। उन्होंने कहा अगले दो से तीन वर्षों में क्षेत्र का कोई भी गांव ऐसा नहीं बचेगा जहां खेतों तक पानी न पहुंचे या सिंचाई की सुविधा उपलब्ध न हो। उन्होने कहा कि 100 प्रतिशत सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने वाली मध्यप्रदेश की पहली विधानसभा पथरिया बन सकती है।

अगले दो से तीन वर्षों में क्षेत्र का कोई भी गांव ऐसा नहीं बचेगा, जहां खेतों तक पानी न पहुंचे या सिंचाई की सुविधा उपलब्ध न हो- राज्यमंत्री श्री पटेल == पथरिया विधानसभा सिचाई के क्षेत्र में आदर्श विधानसभा बनेगी == ग्राम केरबना में सामुदायिक भवन भूमिपूजन संपन्न, == #एक_पेड़_मॉ_के_नाम पौधे हुए रोपित == आज का दिन पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान के लिए विशेष रूप से पावन रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए प्रेरणादायक नारे “एक पेड़ मां के नाम” के तहत क्षेत्र में लोगों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मां के प्रति सम्मान और प्रेम को व्यक्त करना है। इस आशय की बात प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने ग्राम केरबना में सामुदायिक भवन के भूमि पूजन उपरांत आयोजित गरिमामय समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होने कहा इस ग्राम में अब तक 350 आवास बन चुके हैं शेष बचे 824 लोगों के नाम आवास सूची में जोड़ गए हैं, सभी को अगले 3 वर्ष के भीतर आवास मिल जाएंगे उन्होंने कहा हमारी सरकार ने संकल्प लिया है कि हर पात्र व्यक्ति को आवास दिया जाएगा। उन्होंने कहा मोदी जी के नेतृत्व में इस योजना से पूरे देश में लाखों आवास बनाकर तैयार हो गए हैं और लगातार इन पर काम जारी है, उन्होने लोगों से कहा चिंता ना करें जिन व्यक्तियों का नाम पात्रता सूची में है सभी को आवास निश्चित रूप से मिलेगा। राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा कि पथरिया विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पहले से चार डैम बनकर तैयार हो चुके हैं, जिनसे किसानों को सिंचाई का लाभ मिल रहा है, उन्होने कहा कुछ दिन पूर्व ही 122 करोड़ रुपये की लागत से एक नए बैराज निर्माण का भूमि पूजन किया गया था। इसके अतिरिक्त साजिली, जूड़ी, पंचमनगर और सीतानगर में डैम निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के लगभग 42 से 43 गांवों की करीब 20 हजार हेक्टेयर असिंचित भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पांचवें डेम ‘दुनय धाम’ को स्वीकृति मिल चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इसकी घोषणा पूर्व में ही की जा चुकी है तथा परियोजना का विस्तृत एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। राज्यमंत्री ने कहा आगामी ठंड के बाद इस परियोजना का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जायेगा। उन्होंने कहा अगले दो से तीन वर्षों में क्षेत्र का कोई भी गांव ऐसा नहीं बचेगा जहां खेतों तक पानी न पहुंचे या सिंचाई की सुविधा उपलब्ध न हो। उन्होने कहा कि 100 प्रतिशत सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने वाली मध्यप्रदेश की पहली विधानसभा पथरिया बन सकती है।

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर मड़ियादो वनपरिक्षेत्र में सीड बॉल निर्माण  एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
==
#एक_पेड़_माँ_के_नाम ” अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, नुक्कड़ नाटक से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
#Damoh

विश्व पर्यावरण दिवस पर मड़ियादो वनपरिक्षेत्र में सीड बॉल निर्माण एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित == #एक_पेड़_माँ_के_नाम ” अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, नुक्कड़ नाटक से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश #Damoh

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य- राज्यमंत्री श्री पटेल
===
बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए प्रकृति संरक्षण अब मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता- जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमति कटारे
==
पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम- श्री शिवहरे
==
इस वर्ष लगभग 25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित- डीएफओ श्री जरांडे
==
विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंर्तगत किशन तलैया हनुमान मंदिर परिसर में पौधोरोपण कार्यक्रम संपन्न
===

            विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज पूरे देश एवं प्रदेश में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पेड़ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच अधिक से अधिक पौधरोपण समय की आवश्यकता है, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को अपनी माता के सम्मान में एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, इस आशय की विचार प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत किशन तलैया हनुमान मंदिर परिसर में पौधोरोपण के दौरान व्यक्त किये। इस अवसर पर उन्होने प्रदेश एवं देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने की अपील की।

            राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा इस विशेष अभियान का शुभारंभ आज प्रातः लगभग 10 बजे भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  के नेतृत्व में किया गया। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में एक साथ पौधरोपण कार्यक्रम प्रारंभ हुए। सरकार द्वारा यह अभियान आगामी तीन माह तक चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत प्रदेशभर में लाखों-करोड़ों पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को जोड़ा जा रहा है, उन्होने कहा पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण तैयार किया जा सकता है।

            जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू धर्मेन्द्र कटारे ने कहा पर्यावरण दिवस केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे हर दिन की जिम्मेदारी के रूप में अपनाना होगा। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए प्रकृति संरक्षण अब मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है, उन्होने कहा पर्यावरण संरक्षण की सोच समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित सभी को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है ताकि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके।

            श्याम शिवहरे ने कहा प्रकृति हमारी पालक एवं संरक्षक है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह प्रकृति के संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे। उन्होने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व एवं प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना है। पिछले दो-तीन वर्षों में इस अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में पौधारोपण कर हरित क्षेत्र को बढ़ाने का कार्य किया गया है, इस अवसर पर सभी नागरिकों से आग्रह है कि वे अपने घरों के परिसर, खेत-खलिहानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसके संरक्षण का संकल्प लें। पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

            वनमंडलाधिकारी ईश्वर जरांडे ने कहा आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। राज्यमंत्री लखन पटेल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विभाग द्वारा अगले दो महीनों तक अभियान को सतत रूप से चलाया जाएगा। इस वर्ष लगभग 25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
#Damoh

पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य- राज्यमंत्री श्री पटेल === बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए प्रकृति संरक्षण अब मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता- जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमति कटारे == पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम- श्री शिवहरे == इस वर्ष लगभग 25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित- डीएफओ श्री जरांडे == विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंर्तगत किशन तलैया हनुमान मंदिर परिसर में पौधोरोपण कार्यक्रम संपन्न === विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज पूरे देश एवं प्रदेश में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पेड़ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच अधिक से अधिक पौधरोपण समय की आवश्यकता है, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को अपनी माता के सम्मान में एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, इस आशय की विचार प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत किशन तलैया हनुमान मंदिर परिसर में पौधोरोपण के दौरान व्यक्त किये। इस अवसर पर उन्होने प्रदेश एवं देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने की अपील की। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा इस विशेष अभियान का शुभारंभ आज प्रातः लगभग 10 बजे भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में किया गया। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में एक साथ पौधरोपण कार्यक्रम प्रारंभ हुए। सरकार द्वारा यह अभियान आगामी तीन माह तक चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत प्रदेशभर में लाखों-करोड़ों पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को जोड़ा जा रहा है, उन्होने कहा पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण तैयार किया जा सकता है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू धर्मेन्द्र कटारे ने कहा पर्यावरण दिवस केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे हर दिन की जिम्मेदारी के रूप में अपनाना होगा। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए प्रकृति संरक्षण अब मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है, उन्होने कहा पर्यावरण संरक्षण की सोच समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित सभी को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है ताकि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके। श्याम शिवहरे ने कहा प्रकृति हमारी पालक एवं संरक्षक है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह प्रकृति के संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे। उन्होने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व एवं प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना है। पिछले दो-तीन वर्षों में इस अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में पौधारोपण कर हरित क्षेत्र को बढ़ाने का कार्य किया गया है, इस अवसर पर सभी नागरिकों से आग्रह है कि वे अपने घरों के परिसर, खेत-खलिहानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसके संरक्षण का संकल्प लें। पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वनमंडलाधिकारी ईश्वर जरांडे ने कहा आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। राज्यमंत्री लखन पटेल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विभाग द्वारा अगले दो महीनों तक अभियान को सतत रूप से चलाया जाएगा। इस वर्ष लगभग 25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। #Damoh

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026