हिलसा: हसनपुर गांव के किसान को टमाटर का नहीं मिल रहा दाम, सस्ते दरों पर बिक रहे टमाटर
Hilsa, Nalanda | Jun 3, 2026 किसान को टमाटर का नहीं मिल रहा दाम, सस्ते दरों पर बिक रहे टमाटर, प्रखंड क्षेत्र के हसनपुर गांव में करीब 40 एकड़ भूमि में टमाटर की खेती की गई है। इस बार टमाटर की अच्छी पैदावार होने के बावजूद किसानों के चेहरे पर मायूसी छाई हुई है। बाजार में टमाटर की बंपर आवक के कारण कीमतों में भारी गिरावट आ गई है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।