खुर्जा: पहासू रोड पर झमका फ्लाईओवर के निकट गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक ईको गाड़ी पर पलटा, गाड़ी में सवार चार लोग बाल-बाल बचे
खुर्जा में पहासू रोड पर झमका फ्लाईओवर के निकट आज एक गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक अचानक से पास से गुजर रही एक ईको गाड़ी पर पलट गया, ईको गाड़ी में ड्राइवर समेत सवार चार लोग इस हादसे में बाल बाल बच गए, हादसे में ईको गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, जानकारी मंगलवार दोपहर लगभग 3:00 बजे दी गई।