रूपवास कस्बे के चकसामरी रोड़ स्थित समृद्धि स्कूल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का पोषण स्वास्थ्य एवं विकास पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया | इस प्रशिक्षण शिविर में 15 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ के अलावा 5 महिला सुपरवाइजरों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम समन्वयक चिरंजीव भट्टाचार्य ने खाने में दाल के अतिरिक्त सब्जी को भी मात्रानुसार भोजन में शामिल करने को कहा