फतेहाबाद: निबोहरा के लालपुरा में कच्ची दीवार गिरने से वृद्धा की मौत, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम
निबोहरा के ग्राम लालपुरा में कच्ची दीवार गिरने से उसके सहारे सो रही एक वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लालपुरा निवासी रामकली पत्नी स्व . रणवीर सिंह अपने घर के बरामदे में एक दीवार के सहारे सो रही थीं।