संडीला: कछौना में दुकान में चोरी, सीसीटीवी की मदद से आरोपी गिरफ्तार, ₹50,600 बरामद
कछौना औद्योगिक क्षेत्र स्थित मोबाइल शॉप व मनी ट्रांसफर दुकान से 1 लाख 50 हजार रुपए से भरा बैग व तीन फोन चोरी हो गए।चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिससे आरोपी युवक की पहचान हो गई।पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है और पुलिस ने उसके पास से 50 हजार 600 की नगदी बरामद कर ली है।