खरगोन जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे SAFE CLICK 2.0 अभियान के 11वें दिन पुलिस ने जिलेभर में वृहद जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर 24 जून से 8 जुलाई तक चल रहे इस अभियान के तहत बैंक, स्कूल, ग्राम पंचायत, नगर परिषद और सार्वजनिक स्थानों पर नागरिकों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई।