मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने पीड़िता के साथ की मारपीट, एसपी से की शिकायत
भोगांव थाना क्षेत्र के चंद्रपुर निवासी गुड्डी देवी पत्नी धर्मेंद्र सिंह ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र हेतु बताया है। कि जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने उनके साथ घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जिसको लेकर पीड़िता ने थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। दबंगो पर कार्रवाई को लेकर एसपी से शिकायत की है।