सूरतगढ़: रियासत कालीन परंपरा के साथ हुआ होलिका दहन, नगरपालिका ने मीठा कुआं के पास किया आयोजन, लठमार परंपरा निभाई गई
सूरतगढ़ में सैनी मोहल्ला स्थित प्राचीन मीठा कुआं के पास रियासतकालीन परंपरा अनुसार सोमवार को होलिका दहन हुआ। भक्त प्रहलाद स्तंभ स्थापना व पूजा के बाद रात के समय पूर्व पार्षद सुनील सैनी सहित गणमान्यों ने अग्नि प्रज्वलित की। थानापति परिवार के महेंद्र थानापति ने परंपरा का निर्वहन किया। परिक्रमा व लठमार रस्म निभाई गई, लोग गेहूं-चना सेंककर अंगारे घर ले गए।